Breaking News

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

  • आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में इन दिनों धर्ममय और आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त है। तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी ससंघ विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य में पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जिससे समूचा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।विधान का शुभारंभ विधानाचार्य आशीष जैन शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ तथा केसर मिश्रित जल से आचार्य श्री के मुखारविंद से शांति बोली गई। शांति धारा करने का सौभाग्य नमन जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत संगीतमय वातावरण में विधान प्रारंभ हुआ और “जय जिनेंद्र” के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। इंद्रों द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।सायंकाल आरती घर से लाने का सौभाग्य शैलेश जैन आगरा वाले,परिवार को प्राप्त हुआ। गाजे-बाजे और भक्ति नृत्य के साथ आरती मंदिर लाई गई, तत्पश्चात श्रीजी एवं आचार्य श्री की भव्य आरती संपन्न हुई। इस अवसर पर सभासद हेमलता यादव एवं प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ने आचार्य श्री से विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज अध्यक्ष सहित संजू जैन, ठेकेदार राजू जैन बर्तन, सोनू जैन, सुनील जैन, पीयूष जैन एवं विवेक जैन पूरन जैन ने तिलक एवं रुपटा उढ़ाकर सभासद का सम्मान किया।भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति नृत्य में झूम उठे और पूरा मंदिर परिसर धर्म एवं आस्था के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में रोहित जैन,वैभव जैन, अभिषेक जैन,गौरव जैन बंटी जैन ,सौरभ जैन भोलू जैन सहित श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सकल दिगंबर जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *