Breaking News

बिजली कनेक्शन के विवाद में युवक की हत्या: जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने मारी गोली

इटावा में  जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बिजली की कटिया को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे बिजली कनेक्शन को लेकर हुआ विवाद प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

इटावा, 5 अगस्त। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *