Breaking News

अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा इटावा, नम आंखों से न्यूज़ वाणी परिवार ने गणपति बप्पा को दी विदाई

इटावा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर न्यूज़ वाणी परिवार द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। कई दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और धार्मिक कार्यक्रमों के बाद शुक्रवार को गणपति बप्पा का ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। विदाई के दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा।
गणपति विसर्जन से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत गणपति बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विसर्जन स्थल के लिए ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों की धुन और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
विसर्जन कार्यक्रम में न्यूज़ वाणी परिवार के साथ पुलिस परिवार की भी विशेष सहभागिता रही। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना में शामिल होकर विसर्जन कार्यक्रम को श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विसर्जन के दौरान न्यूज़ वाणी ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा का पूरा परिवार नम आंखों के साथ गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचा। परिवार ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में न्यूज़ वाणी ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा, धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, पुत्र अभय शर्मा एवं कृष्णकांत शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ सैफई संवाददाता अनिल यादव एवं सनी यादव भी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुलिस परिवार की ओर से उप निरीक्षक सूबेदार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी नीतू सिंह सहित यातायात विभाग के कई उप निरीक्षक और कांस्टेबल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पुलिस परिवार की सहभागिता से कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
गणपति बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं। भक्तों ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी गई।
न्यूज़ वाणी परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में पर्यावरण संरक्षण पर सख्त हुए डीएम, बंद एसटीपी और प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इटावा, 5 अगस्त। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *