Breaking News

इटावा में यातायात सुधार के प्रयासों को मिला सम्मान, टीएसआई सूबेदार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

न्यूज़ वाणी के प्रधान संपादक नफीस अहमद जाफरी के निर्देशन में इटावा ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा ने माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र किया प्रदान
इटावा। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) सूबेदार सिंह को न्यूज़ वाणी की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
न्यूज़ वाणी समाचार पत्र के इटावा कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रधान संपादक नफीस अहमद जाफरी के निर्देशन में इटावा ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा ने टीएसआई सूबेदार सिंह का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर यातायात पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार तथा होमगार्ड आक्रोश कुमार को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। न्यूज़ वाणी की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में टीम के योगदान की सराहना की गई।
टीएसआई सूबेदार सिंह ने इटावा में करीब ढाई वर्ष की सेवा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। यातायात नियमों का पालन कराने के साथ वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए गए।
सूबेदार सिंह अपनी कार्यशैली को लेकर इटावा में चर्चा में रहे हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक पहुंची। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर इटावा के बाहर से भी लोग उनसे मिलने और सम्मानित करने पहुंचे।
इटावा ब्यूरो चीफ संजीव शर्मा ने कहा कि किसी भी शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में यातायात पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन कराने और आमजन को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समाज और समाचार माध्यमों की ओर से प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से न्यूज़ वाणी ने टीएसआई सूबेदार सिंह सहित यातायात टीम के अन्य कर्मियों को सम्मानित किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद टीएसआई सूबेदार सिंह ने न्यूज़ वाणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की।
न्यूज़ वाणी की ओर से आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *