Breaking News

फतेहपुर में विकास प्रदर्शनी देखने उमड़े छात्र-छात्राएं, सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की मिली जानकारी

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रेक्षा गृह में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दूसरे दिन आमजन के साथ मां रामश्री उदयभान सिंह इंटर कॉलेज, केशवकुंज आबूनगर के छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों एवं उनके संदेश से संबंधित विभिन्न पहलुओं को चित्रों और अन्य माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के जरिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आमजन प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रदर्शनी में 25 वर्षों की जनसेवा, सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत-2047, आशीर्वाद का दीया से जनसेवा महाकुंभ, मेरे सपनों का भारत, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, एआई आधारित पहल, महिला सशक्तिकरण, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट, इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा संवाद जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया है।
इसके अलावा प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास व जीर्णोद्धार, अवस्थापना एवं कनेक्टिविटी, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं खेल, पंचायती राज एवं सुशासन तथा एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) जैसी योजनाओं और विकास कार्यों का भी चित्रों के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *