Breaking News

बुंदेलखंड में जेडीयू को मजबूत करने की तैयारी तेज, संगठन विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठन विस्तार को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने पटना सचिवालय पहुंचकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और मौजूदा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

शालिनी सिंह पटेल ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने की अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसका मजबूत जमीनी संगठन और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है। इससे पार्टी की पहुंच आम जनता तक बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। शालिनी सिंह पटेल ने उनके सुझावों और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

गौरतलब है कि शालिनी सिंह पटेल को हाल ही में पार्टी में राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी के रूप में संगठन विस्तार के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

About NW-Editor

Check Also

गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास छह – छह हजार का लगा अर्थदंड

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनपद बांदा में संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों के विरुद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *