Breaking News

बबेरू मंडी में धान खरीद में अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बबेरू, बांदा। बबेरू कृषक मंडी में धान खरीद के दौरान किसानों से निर्धारित मात्रा से अधिक कटौती और अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने का आरोप सामने आया है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी अमित आसेरी को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि मंडी में एक कुंतल धान की तौल पर कचरा, नमी और सूखन के नाम पर करीब तीन किलो तक कटौती की जा रही है। इसके अलावा नकद भुगतान करने पर दो प्रतिशत टीडीएस/जीएसटी के नाम पर भी अतिरिक्त रकम काटे जाने की शिकायत की गई है।

किसानों का कहना है कि इससे पहले एसडीएम बबेरू और मंडी सचिव कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रति कुंतल एक किलो कटौती करने तथा किसी प्रकार का अतिरिक्त टैक्स नहीं लेने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद व्यापारियों द्वारा कथित रूप से मनमानी कटौती की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने मांग की कि धान खरीद में हो रही कथित अवैध वसूली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मंडी परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं तीन दिन बाद मंडी पहुंचकर मौके पर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

इस दौरान सभाजीत पटेल, रामबाबू, आशीष सिंह, रमेश समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड में जेडीयू को मजबूत करने की तैयारी तेज, संगठन विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठन विस्तार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *