Breaking News

महिला वैश्य समाज बांदा ने तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु बढ़ाए मदद के हाथ; अब तक आठ बेटियों की शादी में कर चुका है सहयोग

बांदा। सामाजिक सेवा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से महिला वैश्य समाज बांदा ने सराहनीय पहल करते हुए तीन जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संगठन की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह की तैयारियों में राहत मिली है।

18 नवंबर को आयोजित इस सहयोग कार्यक्रम में दो सगी बहनों रोशनी सेन और पिंकी सेन को आर्थिक सहायता दी गई। दोनों का विवाह 21 नवंबर को निर्धारित है। वहीं प्रमोद त्रिपाठी एवं रोशनी त्रिपाठी की पुत्री अनुराधा त्रिपाठी, जिनका विवाह 2 दिसंबर को होना है, को भी संगठन की ओर से आर्थिक मदद प्रदान की गई।

महिला वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष रानी दमेले के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारियों और सदस्य महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया। संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में यथासंभव मदद पहुंचाना और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

आठ बेटियों के विवाह में कर चुका है सहयोग

महिला वैश्य समाज बांदा इससे पहले भी पांच जरूरतमंद बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है। तीन नई बेटियों को सहयोग देने के साथ ही अब तक संगठन द्वारा कुल आठ बेटियों के विवाह में मदद की जा चुकी है। संगठन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला उत्थान और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा भी संगठन को निरंतर मिलती रहती है।

इस पुनीत कार्य में जया पुरवार, अलका रावत, सरिता सोनी, दीपाली ओमर, नंदिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नीलिमा पुरवार, ज्योति पुरवार, नम्रता गोयल, नम्रता गुप्ता, रजनी गुप्ता, मंजू रूसिया, शोभा गुप्ता, राजकुमारी गुप्ता, संध्या अग्रवाल, अंकिता रानी चंदेरिया, प्रतिष्ठा अग्रवाल, नीता ओमर, गीता सोनी, गीता अग्रवाल, किरन गुप्ता, अपूर्वा सोनी, ममता नगरिया, रीता गुप्ता एवं मंजरी ओमर ने सहयोग प्रदान किया।

संगठन की महिलाओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में हरसंभव सहायता जारी रखी जाएगी। महिला वैश्य समाज की यह पहल सामाजिक एकजुटता, मानवीय संवेदना और महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड में जेडीयू को मजबूत करने की तैयारी तेज, संगठन विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठन विस्तार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *