Breaking News

बांदा में बसों की छतों पर ढोया जा रहा ओवरलोड सामान, टैक्स चोरी के आरोप से उठे सवाल

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जिले में यात्री बसों की छतों पर निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। इस तरह खुलेआम ओवरलोड सामान की ढुलाई से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि संबंधित बसों के जरिए बड़ी मात्रा में सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन इस पर जिम्मेदार विभागों की नजर नहीं पड़ रही है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सामान के परिवहन में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी भी की जा रही है। यदि इन आरोपों की जांच होती है तो परिवहन व्यवस्था और कर संबंधी अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

बसों की छतों पर क्षमता से अधिक सामान लादकर चलने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ओवरलोडिंग और कथित जीएसटी चोरी के आरोपों की जांच कब होगी? क्या परिवहन और जीएसटी विभाग मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे या फिर यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा?

About NW-Editor

Check Also

बुंदेलखंड में जेडीयू को मजबूत करने की तैयारी तेज, संगठन विस्तार की रणनीति पर हुआ मंथन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की उत्तर प्रदेश इकाई में संगठन विस्तार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *