Breaking News

माँ केन की आरती में गूंजा नदी संरक्षण का संदेश, अवैध खनन के खिलाफ भक्तों ने जताया आक्रोश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बाँदा। आज केन नदी आरती स्थल घाट, बाँदा पर माँ केन की महाआरती बड़े धूमधाम व भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। हजारों भक्तों ने दीपदान किया, भजन-कीर्तन हुआ और माँ केन की भव्य महाआरती की गई। “जय माँ केन” और “हर हर गंगे” के जयघोष से पूरा घाट गूंज उठा।

लेकिन इस भव्य आयोजन के बीच भक्तों के मन में एक गहरी नाराजगी भी थी। भक्तों ने कहा कि जिस माँ केन की हम पूजा कर रहे हैं, उसी माँ केन का सीना आज बालू माफिया चीर रहे हैं।

बालू माफिया चीर रहे हैं माँ केन का सीना –

वर्तमान समय में बालू माफिया के द्वारा माँ केन नदी के बीच से अवैध खनन किया जा रहा है। नदी के किनारे से ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और अन्य वाहनों के द्वारा खुलेआम बालू चोरी की जा रही है। दिन-रात नदी को खोखला किया जा रहा है।

सबसे दुखद बात यह है कि खनिज विभाग, जो एक जिम्मेदार विभाग है, उसी की सह पर यह अवैध खनन हो रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर बालू चोरी संभव ही नहीं है। अधिकारियों की आँख के सामने नदी लूटी जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति का कड़ा उद्बोधन –

इस अवसर पर गंगा समग्र के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने कड़े शब्दों में कहा –

> “आज हम माँ केन की महाआरती कर रहे हैं, लेकिन मेरा मन बहुत दुखी है। जिस माँ केन ने हमें जीवन दिया, जिस माँ केन के जल से हमारा बाँदा पलता है, आज उसी माँ का सीना बालू माफिया चीर रहे हैं। ये पूजा नहीं, ये पाप है।”

> “नदी के बीच से अवैध खनन हो रहा है, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक से बालू चोरी हो रही है। क्या प्रशासन अंधा है? क्या खनिज विभाग को ये नहीं दिखता? दिखता है, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही ये सब हो रहा है। खनिज विभाग की सह के बिना एक ट्राली बालू भी नहीं उठ सकती।”

> “मैं खनिज विभाग के अधिकारियों से साफ कहना चाहता हूँ – अगर आप अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते, तो कुर्सी छोड़ दीजिये। माँ केन को लुटते हुए हम चुपचाप नहीं देखेंगे।”

> “बालू माफियाओं को मैं चेतावनी देता हूँ – माँ केन हमारी माँ है, और माँ के साथ अत्याचार करने वालों को हम बख्शेंगे नहीं। अभी हम आरती कर रहे हैं, कल हम आंदोलन करेंगे। जरूरत पड़ी तो नदी पर पहरा देंगे, ट्रैक्टर-ट्राली रोकेंगे, और अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करेंगे।”

> “नदी केवल जल नहीं है, नदी जीवन है। अगर केन नदी खत्म हो गई, तो बाँदा खत्म हो जायेगा। हमारे बच्चों का भविष्य खत्म हो जायेगा। इसलिए केन को बचाना हमारा धर्म है, हमारा कर्तव्य है।”

> “मैं जिलाधिकारी महोदय और शासन से माँग करता हूँ कि केन नदी में हो रहे अवैध खनन की तत्काल जांच कराई जाये, दोषी बालू माफियाओं और मिलीभगत करने वाले खनिज अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये, और केन नदी को अवैध खनन से मुक्त कराया जाये।”

> “गंगा समग्र और विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा संकल्प लेता है कि जब तक माँ केन को बालू माफियाओं से मुक्त नहीं करा लेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।”

महेश कुमार प्रजापति के कड़े उद्बोधन पर भक्तों ने “माँ केन को बचाना है – बालू माफिया को भगाना है” के नारे लगाये।

भक्तों व गंगा समग्र की प्रमुख माँगें –

1. केन नदी में हो रहे अवैध खनन को तत्काल रोका जाये।
2. अवैध खनन में लिप्त बालू माफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई हो।
3. खनिज विभाग के मिलीभगत करने वाले अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो।
4. केन नदी के घाटों पर CCTV व पुलिस की नियमित गश्त लगाई जाये।
5. नदी के किनारे से बालू उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक जब्त किये जायें।
6. केन नदी के संरक्षण के लिए स्थाई कार्य योजना बनाई जाये।

इस मौके में उपस्थित आलोक सिंह नंदलाल गुप्ता आनंद किशोर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष रजनीश प्रजापति जिला प्रचार मंत्री लोहा सिंह

About NW-Editor

Check Also

गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास छह – छह हजार का लगा अर्थदंड

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनपद बांदा में संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों के विरुद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *