Breaking News

खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। किशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली गढ़वा में खेतों में काम कर रहे 52 वर्षीय किसान को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पाली गढ़वा गांव निवासी स्वर्गीय अमरलाल पटेल के पुत्र राधेमोहन लाल पटेल खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

खागा में अवैध मौरंग कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सुरक्षा पर खतरा

खागा, फतेहपुर। जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गठित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *