Breaking News

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा, प्रचार रथ के जरिए गांव-गांव पहुंचेगा पार्टी का संदेश

फतेहपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी की नीतियों, विचारों और सिद्धांतों के साथ ही पूर्ववर्ती सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार रथ तैयार किया गया है।

अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र (241) से टिकट के दावेदार एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति द्वारा तैयार कराए गए प्रचार रथ को सोमवार को पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को गांव-गांव तथा आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही पीडीए की अवधारणा और समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंद किशोर पाल, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नामदेव, जिला सचिव अखिलेश सविता, अभिषेक सिंह, रईस अहमद, हिमांशु, संजय यादव और विनय प्रजापति सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में कौशल प्रतियोगिता की तैयारी तेज, 2192 युवाओं ने दिखाया हुनर का दम

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *