Breaking News

खागा में अवैध मौरंग कारोबार पर नहीं लग रहा अंकुश, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से सुरक्षा पर खतरा

खागा, फतेहपुर। जिले में ओवरलोडिंग और अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गठित टास्क फोर्स के दावों के बीच मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। आरोप है कि दिन ढलते ही सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की धमाचौकड़ी बढ़ जाती है। कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों और नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे जहां सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने की आशंका है, वहीं सड़कों और यमुना पुल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जाता है कि बांदा जिले के विभिन्न मौरंग खंडों से प्रतिदिन सैकड़ों खनिज लदे वाहन रामनगर-कौहन यमुना पुल के रास्ते फतेहपुर की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद असोथर, गाजीपुर, बहुआ, थरियांव, विजयीपुर, धाता और खागा सहित विभिन्न क्षेत्रों के मार्गों से इनका आवागमन होता है।

आरोप है कि निर्धारित क्षमता से अधिक मौरंग लादकर चलने वाले इन वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। जर्जर हालत और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की आवाजाही से सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।

इस मामले को लेकर किशनपुर, विजयीपुर, खागा, असोथर, थरियांव, ललौली और राधानगर थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के कथित कारखासों पर बैरियर लगाकर वाहनों से एंट्री फीस वसूलने के गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक नहीं लग पाने से टास्क फोर्स की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में कौशल प्रतियोगिता की तैयारी तेज, 2192 युवाओं ने दिखाया हुनर का दम

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *