Breaking News

शहबाजपुर मेले में गूंजा स्वतंत्रता सेनानियों का गौरव, महेश द्विवेदी ने किया नमन

फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गजोधर प्रसाद पटेल, लच्छू प्रसाद पटेल, मुकुन्नू सोनी, मनबोधन गुप्ता और चंद्रशेखर मिश्रा का देश की आजादी में महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय योगदान रहा है। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के स्वाभिमान और उन्नति के लिए बेहतर मार्ग तैयार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

महेश द्विवेदी ने कहा कि यह दुखद है कि आज लोकतंत्र पर ही प्रहार किया जा रहा है। देश की उन्नति की बातें पीछे छूटती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वार्थपूर्ण सत्ता संचालन के कारण देश फिर से गुलामी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की आत्माएं वर्तमान परिस्थितियों से निश्चित रूप से आहत हो रही होंगी।

कार्यक्रम के दौरान मेला व्यवस्थापक दयाशंकर पटेल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल और पं. रामनरेश महाराज को स्मृति चिह्न भेंट कर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में कौशल प्रतियोगिता की तैयारी तेज, 2192 युवाओं ने दिखाया हुनर का दम

फतेहपुर। युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें कौशल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *