फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा मोड़ के पास एनएच-2 पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी रामखेलावन का पुत्र शिवप्रसाद उर्फ मिथुन अपनी बहन का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आया था। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय उसकी बहन अपने पति की बाइक पर बैठी थी, जबकि शिवप्रसाद दूसरी बाइक से जा रहा था।
जैसे ही वह चितौरा मोड़ एनएच-2 पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
