Breaking News

बांदा बॉक्स क्रिकेट के पहले सीजन का भव्य समापन, सीएनसी एंटरप्राइजेज ने जीता खिताब; फाइनल मुकाबले में स्वराज वॉरियर्स को दी शिकस्त

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। बांदा में आयोजित बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सीजन का शानदार समापन हुआ। रोमांच और उत्साह से भरे फाइनल मुकाबले में सीएनसी एंटरप्राइजेज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वराज वॉरियर्स को शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले नितिन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें 176 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और हर मैच में रोमांच बना रहा।

पुरस्कारों की बात करें तो धोनी ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर सर्वाधिक विकेट हासिल कर गेंदबाजी में अपना दबदबा बनाया। वहीं नितिन सिंह को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप सिंह गौर (लाला भाई), मौली भारद्वाज, सुनील सक्सेना, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, विकल्प शर्मा, अबरार भाई, अजय भैया, रेहान भाई और कृष्णा तिवारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन भगवत प्रसाद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक अंकित कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मुफीद खान, सुजाउद्दीन खान, शाहिद खान, आदित्य सिंह और शफीक खान सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं स्कोरिंग की जिम्मेदारी शैलेंद्र ने संभाली, जबकि खुर्शीद उर्फ गुड्डू ने अपनी कमेंट्री से मुकाबलों को और रोमांचक बनाया।

फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता सीएनसी एंटरप्राइजेज को 60 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता स्वराज वॉरियर्स को 40 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में भगवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी, हब मोबाइल बांदा, शशांक स्पोर्ट्स, जाहिद स्पोर्ट्स, अनिल स्पोर्ट्स, रावी स्पोर्ट्स अतर्रा, अन्नू भाई और हिम्मत सिंह का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रायोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि बांदा में क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। पहले सीजन को मिली शानदार सफलता से उत्साहित समिति ने भविष्य में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

About NW-Editor

Check Also

गैंगस्टर एक्ट में चार दोषियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास छह – छह हजार का लगा अर्थदंड

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। जनपद बांदा में संगठित अपराध एवं गैंगस्टर गतिविधियों के विरुद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *