महोबा। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही कल्याणी समिति ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए समिति की महिलाओं ने रेलवे स्टेशन को तीन व्हीलचेयर गिफ्ट की गईं। आयोजित कार्यक्रम में असिस्टेंट स्टेशन मास्टर दोहरे और सीसीआई रऊफ खान ने व्हील चेयर प्राप्त की। समिति के इस कार्य की जिले में खूब सराहना की जा रही है।
समिति की मंजूषा चतुर्वेदी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन पर आने वाले दिव्यांग, बुजुर्ग और चलने फिरने में असमर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कल्याणी समिति की मातृ शक्ति सक्रिय तरीके से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती हैं। ऋृचा अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व समिति ने विद्यालयों और मंदिरों में वाटर कूलर भेंट किए गए थे, जिससे आमजन को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। अब तीन व्हीलचेयर भेंट कर समिति ने जनहित में एक और सराहनीय कदम उठाया है।
कल्याणी संस्था के अच्छे भाव से प्रेरित होकर उपाध्याय परिवार ने भी अपने परिजन की स्मृति में एक अतिरिक्त व्हीलचेयर रेलवे प्रशासन को भेंट की, जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर समिति की शिप्रा गुप्ता, शील सिंह चंदेल, मंजू शिवहरे, श्वेता गुप्ता, आरती अग्रवाल, सीमा शिवहरे, तनूजा शुक्ला, अंजू शिवहरे, डिम्पल गुप्ता, रेखा तिवारी, माधुरी अग्रवाल, संगीता दीक्षित, अदिति शिवहरे, अंजनी सेठ, ऋचा गुप्ता, प्रीती चैरसिया, कंचन शुक्ला, सुधा विनोद सोनी सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
News Wani
