– युवा संवाद: राष्ट्रभक्त नौजवान ही तय करेगा भारत का भविष्य: कृष्णा पासवान
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प बाइक यात्रा का फतेहपुर जनपद में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। बनारस से वडनगर के लिए निकली बाइक यात्रा के जनपद में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। खागा से लेकर फतेहपुर पर स्वागत, युवा संवाद, चौपाल एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुए।

राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। सेवा संकल्प बाइक यात्रा ने विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए समाज के बीच सेवा, संपर्क और सहभागिता का संदेश पहुंचाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के संकल्प पर आधारित है। फतेहपुर में यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने जिस उत्साह से सहभागिता की, वह संगठन की सक्रियता को दर्शाता है।
जिलाध्यक्ष भाजयुमो मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प बाइक यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवाओं ने यात्रा के माध्यम से सेवा, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
यात्रा का खागा में कैनाल रोड स्थित साईं ढाबा, यशराज रिजॉर्ट, फतेहपुर-भिटौरा मार्ग पर रामपुर थरियांव पुल, फतेहपुर नगर के उत्तरी लोधीगंज बाईपास से नगर भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस में यात्रा का रात्रि विश्राम किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष भाजयुमो मधुराज विश्वकर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों की व्यवस्था एवं विभिन्न पड़ावों पर सहभागिता करने वालों में विमलेश पाण्डेय, जुगेश सिंह, आलोक सिंह, गीता सिंह, अभय सिंह, बृजेश सिंह, सुधांशु पाण्डेय, शिवम नववंशी, किशन शुक्ला, तनिष्क मिश्रा, सचिन विश्वकर्मा, अमित तिवारी, विनोद सिंह, शुभम त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
यात्रा के जिला प्रभारी मधुराज विश्वकर्मा, सर्व व्यवस्था प्रमुख जिला महामंत्री प्रसून तिवारी तथा रूट इंचार्ज आशीष तिवारी, विकास पासवान, वैभव द्विवेदी संगम सिंह, यात्रा टूट इंचार्ज राघवेंद्र सिंह सुधांशु सिंह ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रमों के उपरांत बाइक यात्रा कानपुर के लिए रवाना हुई।
News Wani
