Breaking News

फतेहपुर में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 21 से 24 सितंबर तक चार आईटीआई में लगेंगे जॉब मेले

21 से 24 सितम्बर तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजन, आईटीआई और डिप्लोमाधारी कर सकेंगे निःशुल्क प्रतिभाग
फतेहपुर। रोजगार की तलाश कर रहे आईटीआई उत्तीर्ण और डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए जिले में लगातार चार दिनों तक रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर 21 से 24 सितम्बर तक जनपद के अलग-अलग राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में मेले लगाए जाएंगे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि 21 सितम्बर को राजकीय आईटीआई फतेहपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसके बाद 22 सितम्बर को राजकीय आईटीआई बिंदकी, 23 सितम्बर को राजकीय आईटीआई जहानाबाद और 24 सितम्बर को राजकीय आईटीआई खागा में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
रोजगार मेले में आईटीआई के सभी व्यवसायों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी स्थानों पर मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रधानाचार्य के अनुसार रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित राजकीय आईटीआई पहुंचकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

43 हजार से अधिक बच्चों ने रंगों में उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, जिले के 2123 परिषदीय विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, अब ब्लॉक स्तर पर होगा मुकाबला

फतेहपुर। विकसित भारत की कल्पना को स्कूली बच्चों ने रंगों के माध्यम से कागज पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *