फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री आकांक्षा को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
News Wani
