Breaking News

फतेहपुर में बदली मतदान स्थलों की व्यवस्था, छह विधानसभा क्षेत्रों में 46 बूथ कम हुए

फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान स्थलों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान स्थलों के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जिले में मतदान स्थलों की संख्या 2364 से घटकर 2318 रह गई है, जबकि मतदान केंद्रों की संख्या 1404 से बढ़कर 1406 हो गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत यह बदलाव किया गया है। आयोग से स्वीकृत सूची के अनुसार, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान स्थलों की संख्या 395 से घटकर 385, बिंदकी में 383 से घटकर 378, फतेहपुर में 421 से घटकर 414, अयाह शाह में 327 से घटकर 326, हुसैनगंज में 400 से घटकर 388 और खागा विधानसभा क्षेत्र में 438 से घटकर 427 रह गई है।

वहीं, हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या 246 से बढ़कर 247 और खागा में 255 से बढ़कर 256 हो गई है। जिले के अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या पूर्ववत रखी गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से अनुमोदित मतदान स्थलों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आमजन वेबसाइट पर जाकर अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान स्थलों की सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

गाजीपुर में रोजगार पाने का मौका, 10 से अधिक कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी

फतेहपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज गाजीपुर स्थित किरण सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *