Breaking News

पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली खुशियां, लापता छह वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया

खागा, फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर मजरे कुल्ली निवासी छोटकऊ का छह वर्षीय पुत्र प्रियांश रविवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया। बेटे के गायब होने से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गए। तलाश के दौरान मासूम धाता थाना क्षेत्र में मिला।

धाता थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बच्चे के लिए नए कपड़ों की व्यवस्था कराई। साथ ही उसकी फोटो खींचकर पहचान और परिजनों से संबंधित जानकारी जुटाई गई। बच्चे के परिजनों की जानकारी मिलते ही शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को सुरक्षित धाता थाने से लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

काफी देर से बेटे की तलाश में परेशान परिवार ने मासूम को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। धाता थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी और शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

दोनों पुलिसकर्मियों ने यह साबित किया कि खाकी का फर्ज केवल कानून-व्यवस्था संभालना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देना भी है।

About NW-Editor

Check Also

खागा में सड़क हादसा, बिजली के खंभे से भिड़ी बाइक; युवक गंभीर घायल

खागा, फतेहपुर। कोट मार्ग पर दुगुना के समीप रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *