Breaking News

खागा में सड़क हादसा, बिजली के खंभे से भिड़ी बाइक; युवक गंभीर घायल

खागा, फतेहपुर। कोट मार्ग पर दुगुना के समीप रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट मजरे चंदनमऊ निवासी छोटू पुत्र विशेषर किसी काम से खखरेरू गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दुगुना के पास मोड़ पर तेज रफ्तार होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

About NW-Editor

Check Also

खागा की दुकान में गर्म मसाले के पैकेट से निकला मरा चूहा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सुजरही पूर्वी बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *