Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर पलटने से दो परिवारों में पसरा मातम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरनपुर गांव के पास रविवार शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, चक रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुखराज के 42 वर्षीय पुत्र महेश कुमार और ओमकार के 19 वर्षीय पुत्र कुंवर सिंह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों मजदूरी करके घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर चकसकरनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महेश कुमार और कुंवर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

About NW-Editor

Check Also

खागा की दुकान में गर्म मसाले के पैकेट से निकला मरा चूहा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सुजरही पूर्वी बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *