Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसों का कहर, 24 घंटे में तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दूधीकगार गांव निवासी स्वर्गीय जगतपाल की 45 वर्षीय पत्नी सरोज सोमवार दोपहर करीब एक बजे पैदल चौराहे की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।

इसी प्रकार औंग थाना क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी बिपाती के 55 वर्षीय पुत्र चंद्ररूप रविवार शाम करीब छह बजे किसी काम से कल्याणपुर थाने के चौडगरा आए थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, थरियांव थाना क्षेत्र के उदईसराय गांव निवासी दशरथ के 19 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह सोमवार सुबह बाइक से शहर आ रहे थे। जैसे ही वह हथगाम रोड स्थित तेलिहन बगिया के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में ज्ञान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

तीनों हादसों की सूचना मिलने पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

खागा की दुकान में गर्म मसाले के पैकेट से निकला मरा चूहा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सुजरही पूर्वी बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *