फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शासन की राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अभिजीत भारती 17 और 18 नवंबर को जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को लेकर कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे और बधाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही श्रमदान, वृक्षारोपण और विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर को सुबह 10 बजे नगर पंचायत बहुआ में कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे नगर पंचायत असोथर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 3 बजे छात्रावास में श्रमदान एवं वृक्षारोपण करेंगे।
वहीं, 18 नवंबर को सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद फतेहपुर में कर्मचारियों के साथ संवाद और बधाई कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे नगर पालिका के एक एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित दो गांवों का भ्रमण कर वहां संचालित विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
News Wani
