Breaking News

फतेहपुर में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जनपद में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। 16 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार पांडेय ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा नियमों को अपनाकर दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सकता है।

प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे जनपद में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) संतोष कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल प्रतीक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, यात्रीकर अधिकारी रामसागर, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक कृष्णचंद्र सिंह सहित परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लूट का नाटक कर रुपये हड़पने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

फतेहपुर। माल बिक्री के 1.52 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *