Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

छह साल से मानदेय के इंतजार में ग्रामीण पंप ऑपरेटर, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने समय से मानदेय न मिलने और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा। पंप ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मात्र चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, वह भी समय से नहीं मिलता। इसके चलते उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑपरेटरों का कहना है कि जनपद में कई कर्मचारी वर्ष 2019 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक मेहनत का भुगतान नहीं किया गया है। बकाया मानदेय जारी कराने के लिए कई बार कार्यदायी संस्था को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार और कार्यदायी संस्था की मिलीभगत के चलते ऑपरेटरों का भुगतान रोका जा रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

सोमवार को ग्रामीण पंप ऑपरेटरों ने अधिशासी अभियंता, ग्रामीण जल जीवन मिशन को ज्ञापन सौंपकर समय से मानदेय का भुगतान कराने, वर्ष 2019 से बकाया वेतन दिलाने तथा वर्तमान मानदेय में वृद्धि करने की मांग की। ऑपरेटरों ने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की अपील की।

इस मौके पर रामआसरे, मोहम्मद कासिम, शिवम कुमार, रामानुज, सुरेंद्र कुमार, विकास, यज्ञदत्त पांडेय, सचिन कुमार और इरशाद अली सहित अन्य पंप ऑपरेटर मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मां की डांट से नाराज किशोरी की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव में रविवार दोपहर एक पारिवारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *