Breaking News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। सोमवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नौवाबाग नेशनल हाईवे-2 पर जिम जाने के लिए बाइक से निकले तीन दोस्तों को एचपी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर निवासी स्पर्श गौतम, विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी अनुज पाल और तांबेश्वर नगर निवासी विश्वेश पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर जिम जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर जल्द पहचान करने और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के साथ फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मां की डांट से नाराज किशोरी की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव में रविवार दोपहर एक पारिवारिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *