Breaking News

जमानत पर रिहाई के बाद बढ़ी मुश्किलें, पीड़ित ने पुलिस से मांगी परिवार की सुरक्षा

फतेहपुर। पति पर पेट्रोल डालकर जान से मारने के प्रयास के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मुकदमे में जमानत पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित पति ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपनी जान को खतरा बताते हुए पीड़ित दीपक कुमार सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई।

पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक, 21 अप्रैल को उसकी पत्नी ज्योति देवी ने अपने कथित प्रेमी यदुवेंद्र उर्फ विपिन यादव के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पत्नी ज्योति देवी और यदुवेंद्र उर्फ विपिन यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी।

अब दोनों आरोपियों के जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़ित ने धमकियां मिलने की शिकायत की है। दीपक का आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लगातार मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता करने से इनकार करने पर उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी बहन और बहनोई पर मकान की चाबी दिलाने के लिए पुलिस के माध्यम से दबाव बनवाया जा रहा है।

लगातार मिल रही कथित धमकियों और प्रताड़ना से परेशान दीपक ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। पीड़ित ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और स्वयं सहित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने पीड़ित की शिकायत पर जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बदहाल यातायात व्यवस्था से लोग बेहाल, जाम से जूझता शहर और चालान में जुटी पुलिस

फतेहपुर। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *