Breaking News

43 हजार से अधिक बच्चों ने रंगों में उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’, जिले के 2123 परिषदीय विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता, अब ब्लॉक स्तर पर होगा मुकाबला

फतेहपुर। विकसित भारत की कल्पना को स्कूली बच्चों ने रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के तहत जिले के सभी 2123 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा पांच एवं छह के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 43,272 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बच्चों को विकसित भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लास और खेल सामग्री जैसे विषय दिए गए। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर आकर्षक पोस्टर तैयार कर अपनी कल्पना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कई विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के बाद अब विकास खंड स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विकास खंड स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस पहल के माध्यम से बच्चों को विकसित भारत की परिकल्पना के साथ शिक्षा, बेटियों के सशक्तिकरण और विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *