Breaking News

शिकायतों का निस्तारण कागज पर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए: डीएम चरखारी में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित; तीनों तहसीलों की 95 में से 7 समस्याओं का ही हुआ समाधान

 

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की मौजूदगी में शनिवार को तहसील चरखारी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर 39 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबन्धित अधिकारियों को सौंपा गया। इसी प्रकार तहसील महोबा में उपजिलाधिकारी शिवध्यान पांडे की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 16 फरियादियों की शिकायतों को सुनकर तीन का मौके पर निस्तारण किया। उधर उपजिलाधिकारी आदेश सिंह सागर की अध्यक्षता व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुरूद्ध कुमार सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें मौके पर 2 का अधिकारियों ने निस्तारण किया।
डीएम ने शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयवद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए। संबन्धित अधिकारी शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायतकर्ता से अवश्य बात करे और शिकायत निस्तारण से यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो शिकायत को निस्तारित नहीं माना जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटान में कोई लापरवाही न बरतें, इन शिकायतों के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है, इसलिए शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और कागज पर नही बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अन्तर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने कहा शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाएं तब दिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचित करें और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, उपजिलाधिकारी चरखारी अवनीश कुमार तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में दीपों से गूंजा सेवा और जनभागीदारी का संदेश, गांव से कलेक्ट्रेट तक रोशन हुए स्थल

महोबा। सेवा संकल्प अभियान, जन सेवा से देश सेवा के अंतर्गत जिले में आशीर्वाद का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *