महोबकंठ में RTO का चाबुक, आधा दर्जन पिकअप और डग्गामार वाहन सीज, मचा हड़कम
महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के महोबकंठ गांव में शुक्रवार को परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गांव के मुख्य चौराहे पर RTO की टीम ने घेराबंदी कर ओवरलोड और सवारियों को ठूंस-ठूंस कर दौड़ रहे आधा दर्जन से अधिक पिकअप व डग्गामार वाहनों को पकड़कर तगड़ा चालान ठोका है।
दोपहर में सरकारी गाड़ी UP 95 AT 5551 से पहुंची RTO प्रवर्तन टीम ने जैसे ही चेकिंग शुरू की तो वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। कई चालक गाड़ियां छोड़कर भागने लगे।
बिना परमिट, बिना फिटनेस दौड़ रहे थे वाहन
जांच में पाया गया कि अधिकांश पिकअप वाहन बिना परमिट, बिना फिटनेस और ओवरलोड माल लादकर फर्राटा भर रहे थे। वहीं डग्गामार पिकअप में क्षमता से तीन गुना ज्यादा सवारियां भरी थीं। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग की बोलेरो UP 91 AT 1705 के सामने ही सभी वाहनों को रोककर कागजात चेक किए गए।
नियमों की अनदेखी पर टीम ने सभी वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की। RTO अधिकारियों ने दो टूक कहा – “ग्रामीण रूटों पर डग्गामार वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं, किसी भी कीमत पर ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं होंगी
News Wani
