Breaking News

इटावा में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

इटावा। थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 4/5 अगस्त की रात थाना बकेवर पुलिस विजौली चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विजौली पुल से पहले आमहार मोड़ के पास ग्राम आमहार की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान सुरजीत पुत्र सुनील, निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा (उम्र करीब 19 वर्ष) के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसने आगे की नंबर प्लेट हटाकर फेंक दी थी तथा पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी।
इस संबंध में थाना बकेवर में मु.अ.सं. 228/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक, उपनिरीक्षक शोभित कुमार प्रजापति, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार, आरक्षी रईश खान तथा राजू प्रजापति शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में ऑपरेशन मजनू की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से अभद्रता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इटावा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *