Breaking News

फतेहपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप

छिवलहा चौकी पुलिस ने अमिलिया मोड़ के पास दबोचा, न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

फतेहपुर। शादी का भरोसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे युवक को हथगांव थाना क्षेत्र की छिवलहा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक छिवलहा चौकी प्रभारी उत्कर्ष मिश्रा पुलिस टीम के साथ अमिलिया पाल रोड क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से वांछित आरोपी के संबंध में सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अमिलिया मोड़ के पास घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में युवक की पहचान अमर पटेल (22) पुत्र बृजलाल, निवासी भदेदू, थाना बबेरू, जनपद बांदा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, हथगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

About NW-Editor

Check Also

बारिश और तेज हवाओं ने गिराई धान की फसल, सुल्तानपुर घोष में करीब 40% फसल प्रभावित

  सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की परेशानी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *