Breaking News

बारिश और तेज हवाओं ने गिराई धान की फसल, सुल्तानपुर घोष में करीब 40% फसल प्रभावित

 

सुल्तानपुर घोष/फतेहपुर। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते अधिकांश खेतों में पकी धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।

सुल्तानपुर घोष गांव निवासी किसान जैनुल आब्दीन, अवध बिहारी, शाह आलम, शिव मोहन पाल, गंगा प्रसाद पाल और पिंटू शुक्ला समेत अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में लगी शरबती धान की लंबाई अधिक होने के कारण तेज हवा का ज्यादा असर पड़ा। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से करीब 40 फीसदी पकी धान की फसल खेतों में गिर गई है।

किसानों का कहना है कि फसल गिरने से धान के दाने खराब होने की आशंका बढ़ गई है। यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो नुकसान का दायरा और बढ़ सकता है। इससे किसानों की मेहनत और लागत पर भी संकट खड़ा हो गया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *