Breaking News

अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का किया जोरदार स्वागत

महोबकंठ (महोबा)। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का महोबकंठ मेन बाजार में गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल झांसी से चलकर महोबा में कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनका काफिला महोबकंठ मेन बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका भव्य अभिनंदन किया। गाड़ियों के काफिले के साथ मंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भरत वर्मा, मनोज पटेल, अनूप पटेल, बगरौनी प्रधान देवेन्द्र पटेल, नरसिंह, बद्री प्रसाद, भानुप्रताप, लालता, कमलेश पटेल सहित अपना दल (एस) के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

जेवर बस अग्निकांड: पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर बढ़ाया ढांढस

चरखारी महोबा जनप्रतिनिधित्व की असली पहचान केवल मंचों पर मौजूदगी से नहीं, बल्कि उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *