Breaking News

इस्तांबुल में लहराया तिरंगा: शाहजहांपुर की बेटी खुशी चौधरी ने वर्ल्ड ग्रैपलिंग में जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान की पहलवान को दी मात

शाहजहांपुर। जिले के लिए गौरव का ऐतिहासिक पल आया है। जैतीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अगरोली-नवादा की होनहार बेटी खुशी चौधरी ने तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। खुशी की इस उपलब्धि ने न सिर्फ शाहजहांपुर बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
फाइनल मुकाबले में खुशी चौधरी का सामना ईरान की मजबूत खिलाड़ी से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खुशी ने आत्मविश्वास, ताकत और शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हुए ईरानी पहलवान को मात दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जीत की घोषणा होते ही स्टेडियम में भारत का तिरंगा लहराया और भारतीय खेमे में जश्न का माहौल बन गया।
खुशी की ऐतिहासिक सफलता की खबर शाहजहांपुर पहुंचते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक गांव अगरोली-नवादा में परिजनों और ग्रामीणों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों के मुताबिक खुशी ने लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि खुशी चौधरी की उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। छोटे से गांव से निकलकर विश्व स्तर पर भारत का तिरंगा लहराने वाली खुशी आज क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
खुशी चौधरी की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About NW-Editor

Check Also

ईंटें निकालते वक्त हादसा: 30 फुट गहरे गहरे गड्ढे में दबे चाचा-भतीजे की हुईं मौत

शाहजहांपुर में ईंटें निकालने के दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसने से चाचा-भतीजा करीब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *