Breaking News

चंदा गांव पहुंचे हजरत सर्ताज मियां, न्यूज़ वाणी की तरक्की और कामयाबी के लिए मांगी दुआ; सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

शाहजहांपुर। पीलीभीत स्थित प्रसिद्ध आस्ताना-ए-नसीरिया के सज्जादानशीन हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां के जानशीन अल्हाज हजरत सर्ताज मियां अपने दस दिवसीय दौरे के तहत शाहजहांपुर जनपद के चंदा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रीय संपादक सबील खान के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की निरंतर उन्नति, सफलता और उसके संदेश के देश-विदेश तक पहुंचने के लिए विशेष दुआ की।

मुलाकात के दौरान हजरत सर्ताज मियां ने समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और इंसानियत को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इंसानियत और आपसी सम्मान ही समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत आधार हैं।

पीलीभीत का प्रसिद्ध आस्ताना-ए-नसीरिया लंबे समय से विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। यह स्थान गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी मोहब्बत और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यहां से मिलने वाला संदेश समाज में धार्मिक सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करता है।

हजरत सर्ताज मियां का चंदा गांव पहुंचना और सामाजिक एकता का संदेश देना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। उनकी इस मुलाकात को आपसी सौहार्द और सकारात्मक सामाजिक संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हजरत सर्ताज मियां का दस दिवसीय दौरा शाहजहांपुर जनपद के पुवायां क्षेत्र और लखीमपुर खीरी जनपद के विभिन्न इलाकों में निर्धारित है। इस दौरान वह अलग-अलग स्थानों पर अकीदतमंदों से मुलाकात कर प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देंगे।

About NW-Editor

Check Also

दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पंचमुखी मंदिर के पास से पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त कार बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो शाहजहांपुर | रुखसार खान शाहजहांपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *