Breaking News

मां की फटकार से आहत 17 वर्षीय किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धमना का डेरा में रविवार सुबह मां की डांट से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, धमना का डेरा गांव निवासी भोला की पुत्री प्रीति को रविवार सुबह उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील में प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन लेखपालों पर विभागीय जांच शुरू

खागा (फतेहपुर)। तहसील में सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने सख्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *