Breaking News

खागा तहसील में प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन लेखपालों पर विभागीय जांच शुरू

खागा (फतेहपुर)। तहसील में सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम खागा अश्वनी पांडेय ने शनिवार को तीन लेखपालों के खिलाफ विभागीय जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, संबंधित लेखपालों के खिलाफ लंबे समय से सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने, कार्यालय अवधि के दौरान आम जनता और अधिकारियों के फोन कॉल रिसीव न करने तथा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम खागा ने जिन लेखपालों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, उनमें कटोघन के लेखपाल आदर्श तिवारी, सिठौरा के लेखपाल विवेक कुमार और उमरा की लेखपाल संजय देवी शामिल हैं।

एसडीएम अश्वनी पांडेय ने स्पष्ट किया कि राजस्व संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी लेखपालों को अपने हल्का क्षेत्र में उपस्थित रहकर शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे।

उन्होंने बताया कि निर्देशों की अवहेलना किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील के राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लापता युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास मेडिकल कॉलेज के निकट झाड़ियों में ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *