Breaking News

खेत में मां के साथ काम कर रही 18 वर्षीय सोनम को सांप ने काटा, हालत गंभीर

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार दोपहर खेत में काम कर रही 18 वर्षीय युवती को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव निवासी राजकरन की पुत्री सोनम अपनी मां के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। युवती को सांप के काटने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील में प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन लेखपालों पर विभागीय जांच शुरू

खागा (फतेहपुर)। तहसील में सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में प्रशासन ने सख्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *