Breaking News

दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, पंचमुखी मंदिर के पास से पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त कार बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो शाहजहांपुर | रुखसार खान

शाहजहांपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री और भांजी को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुरजीत और प्रेम कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पंचमुखी मंदिर के पास गर्रा पुल क्षेत्र में दबिश दी। यहां से पुलिस ने सुरजीत (22) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम नगरिया और प्रेम कुमार (20) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बंबियाहार, थाना तिलहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।

सुरजीत पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुरजीत के खिलाफ कोतवाली और तिलहर थाने में मारपीट तथा आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशेष कुमार, कांस्टेबल सोनू सिंह और कांस्टेबल आकाश कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

नाला निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मंत्री सुरेश खन्ना ने किया निरीक्षण; अजीजगंज और नवादा क्षेत्र में जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

शाहजहांपुर, 19 अक्टूबर। शहर में जलभराव की समस्या दूर करने और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *