Breaking News

महोबा में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; शिकायतों का मौके पर करें निस्तारण

महोबा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिले की विकास रैंकिंग में सुधार लाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी विभाग की शिथिलता के कारण जनपद की ओवरऑल रैंकिंग प्रभावित होती है, तो इसका सीधा उत्तरदायित्व संबंधित विभागाध्यक्ष का होगा। इसके साथ ही उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा, अन्यथा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के आवेदनों का तत्काल सत्यापन करने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जननी सुरक्षा योजना की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण, ग्रामीण स्टेडियम की बाउंड्री वॉल, पर्यटन विकास और निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने को कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को श्रमिक कन्या विवाह योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्राप्त फॉर्मों का तेजी से सत्यापन कराकर निर्धारित लक्ष्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जन शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए। अधिकारी खुद मौके पर जाकर स्थल निरीक्षण करें और शिकायतकर्ता से सीधे संवाद के बाद ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं आनी चाहिए और न ही असंतोषजनक फीडबैक मिलना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

जेवर बस अग्निकांड: पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शोकाकुल परिवार से मिलकर बढ़ाया ढांढस

चरखारी महोबा जनप्रतिनिधित्व की असली पहचान केवल मंचों पर मौजूदगी से नहीं, बल्कि उस समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *