Breaking News

सरकारी नौकरी में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) सरकारी नौकरी के क्षेत्र में मेहनत कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए नजीबाबाद में एक कोचिंग सेंटर चल रहा है, जिसमें लगातार कई वर्षों से विद्यार्थी सफलता हासिल कर रहे हैं।अवगत कराना है कि नजीबाबाद के नाइस कोचिंग सेंटर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी चयनित छात्रों को मेडल से सम्मानित किया गया। कोचिंग सेंटर पर इस खुशी के अवसर पर मिठाइयां बांटी गई। नजीबाबाद का यह कोचिंग सेंटर यहां लगभग तेरह वर्षों से लगातार सरकारी नौकरी के क्षेत्र में बच्चों को सफलता प्रदान कराता रहा है। पूरनपुर गढ़ी निवासी यश बीएसएफ, गाजीपुर निवासी सुधांशु बीएसएफ, रानीपुर निवासी नितिन बीएसएफ, कमालपुर निवासी अक्षित सीआरपीएफ एवं सीतावाली निवासी अमन का सीआरपीएफ में सरकारी नौकरी के क्षेत्र में चयन होने पर परिवार वालों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छज्जूमल विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य केशव शर्मा रहे, जिन्होंने चयनित छात्रों को मुबारकबाद दी एवं वहां अध्ययनरत छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और अपना आशीर्वाद दिया।

About NW-Editor

Check Also

मतदाता जागरूकता को लेकर सपा की साइकिल रैली, कार्यकर्ताओं को दिया जिम्मेदारी का संदेश।

  बिजनौर। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन एवं वरिष्ठ नेता अनुज मलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *