Breaking News

सावन में पौधारोपण कर सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो

नजीबाबाद (बिजनौर) सावन माह के अवसर पर सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तहसील सभागार, नजीबाबाद में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने चोसा और बनारसी आम की प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस अवसर पर डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने कहा कि सावन पौधारोपण के लिए अनुकूल समय है। इस मौसम में लगाए गए पौधों के पनपने की संभावना अधिक रहती है। उचित देखभाल के साथ लगाए गए आम के पौधे भविष्य में तहसील परिसर में आने वाले लोगों को स्वादिष्ट फल के साथ-साथ गर्मी में शीतल छाया भी प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली, फल और छाया का आधार बन सकता है।
डॉ. राखी ने क्षेत्रवासियों से सावन के पावन माह में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने और “एक पौधा लगाएं, एक वृक्ष बचाएं” के संकल्प के साथ सावन माह को सार्थक बनाने की अपील की।
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

About NW-Editor

Check Also

कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सम्मान और इंसानियत देखने को मिली: जनाजे को देख बंद किया कारवां, डीजे बंद कर दिया रास्ता

बिजनौर। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सम्मान, सौहार्द और इंसानियत की एक बेहद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *