महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एनआई एक्ट से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर रविकान्त गोंड के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त मुकेश कुमार पुरवार पुत्र कनछेदी उर्फ प्रताप नारायण पुरवार, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी खोया मंडी के पास, गोपी की चक्की के पीछे, थाना कोतवाली नगर, जनपद महोबा को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मलकपुरा से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
News Wani
