Breaking News

फतेहपुर में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूज़ वाणी संवाददाता, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसाजरपुर में मानसिक तनाव के चलते 29 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जसाजरपुर गांव निवासी जागेश्वर का पुत्र रामेश्वर मानसिक तनाव से परेशान था। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन बिना देर किए उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। युवक की अचानक हुई मौत से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पैरालीगल वालंटियर बनने का मौका, विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू की चयन प्रक्रिया

फतेहपुर। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक विधिक सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *