Breaking News

किशनपुर के बरौलिया गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव में एक 35 वर्षीय महिला का शव खेत में लगे नीम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बरौलिया गांव निवासी सुमेर पासवान की पत्नी संगीता देवी गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में गई थीं। वहां नीम के पेड़ से उनका शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के पति सुमेर पासवान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं, मृतका के दामाद रवि कुमार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें 16 वर्षीय बेटी पायल, 10 वर्षीय शालू, 7 वर्षीय सोनम और 12 वर्षीय बेटा निखिल शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पैरालीगल वालंटियर बनने का मौका, विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू की चयन प्रक्रिया

फतेहपुर। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक विधिक सहायता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *