फतेहपुर। पुणे से ट्रेन के जरिए घर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से ट्रेन में ही मौत हो गई। पास में बैठे यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेलहन गांव निवासी गंगा प्रसाद तिवारी का पुत्र अखिलेश तिवारी (35) पुणे में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह छुट्टी लेकर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। ट्रेन जैसे ही कानपुर से आगे बढ़ी, तभी अचानक अखिलेश की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद ट्रेन में उसकी मौत हो गई।
युवक की हालत बिगड़ने और मौत की जानकारी पास में बैठे यात्रियों ने टीटीई को दी। इसके बाद टीटीई ने कंट्रोल रूम के माध्यम से स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलने पर ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रुकवाया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई विवेक तिवारी ने दी। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।
News Wani
